नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर जारी चिंता के बीच वहां जाने वाली और वहां से आने वाले सभी उड़ानों को 31 अक्टूबर तक निलंबित रखने का फैसला किया है।

एयरलाइंस ने शनिवार को जेद्दा, दम्मम और मदीना की उड़ानों की निलंबन अवधि भी बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने की घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को उसने रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक और जेद्दा, दम्मम तथा मदीना की उड़ानों को 27 अक्टूबर तक रद्द रखने की घोषणा की थी।

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि स्थिति का सावधानी पूर्वक जायजा लेने के बाद जेद्दा, दम्मम और मदीना को जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों को भी 31 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित