नयी दिल्ली , जुलाई 13 -- देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो और वैश्विक आतिथ्य कंपनी अकॉर के ग्राहक अपने लॉयल्टी प्वाइंट दोनों जगह बुकिंग के लिए भुना सकेंगे।
दोनों कंपनियों के लॉयल्टी प्रोग्राम ने इसके लिए सोमवार को एक समझौता किया। इंडिगो ब्लूचिप और बुकिंग प्लेटफॉर्म ऑल अकॉर के बीच हुए इस समझौते के तहत दोनों लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य अपने लॉयल्टी पॉइंट्स का पारस्परिक आदान-प्रदान कर सकेंगे। अब सदस्य होटल में ठहरने या हवाई यात्रा सेवाओं के लिए दोनों साझेदारों के ऑफरों के तहत रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा या भुना सकेंगे। देश में पहली बार इस तरह का कोई समझौता किया गया है।
इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने यहां एक कार्यक्रम में इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि आजकल यात्री पूरी को एक साथ देखते हैं। इंडिगो के बढ़ते नेटवर्क और ऑल अकॉर की वैश्विक उपस्थिति ग्राहकों के अनुभव को पहले से कहीं बेहतर बनायेगी। ऑल अकॉर रिवार्ड प्वाइंट्स को आसानी से इंडिगो ब्लूचिप्स में और इंडिगो ब्लूचिप्स को ऑल अकॉर रिवार्ड प्वाइंट्स में परिवर्तित किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित