पुणे , अगस्त 30 -- महाराष्ट्र में शिवसेना कॉर्पोरेटर नाना भंगीरे ने रविवार को पुणे नगर निगम की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि इस कथित घोटाले में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल था।
श्री भंगीरे ने कहा कि 16 जून को परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिक प्रशासन ने यह स्वीकार किया था कि परीक्षा के दौरान तीन उम्मीदवार नकल करते पकड़े गए थे, तो इसके बावजूद पीएमसी आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त ने 169 उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे कैसे बढ़ाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया था, जिसके चलते ये नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन करके की गईं।
श्री भंगीरे ने मांग की है कि सभी 169 उम्मीदवारों की नियुक्तियां रद्द की जाएं और अन्य उम्मीदवारों को न्याय दिलाने के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में शामिल जिम्मेदार लोगों और अनियमितताओं की गहन जांच कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित