नयी दिल्ली , मई 21 -- एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में गुरुवार रात को आग लगने के कारण पूर्ण आपात स्थिति में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

यह उड़ान संख्या एआई2802 बेंगलुरु से दिल्ली आ रही थी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली में अंतिम चरण के लैंडिंग एप्रोच के दौरान पायलट को इंजन में आग का सिग्नल मिला था। बाद में पता चला कि इंजन में सचमुच आग लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित