बर्मिंघम , सितंबर 12 -- गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों लक्ष्य दिया था। आज यहां इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और एमिलियो गे को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को इस झटके से उबरा। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। जो रूट ने 69 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये। वहीं जॉर्डन कॉक्स ने 76 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए नाबाद 59 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने 24.2 ओवरों में दो विकेट पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

मैच जीतने का काम उतना आसान नहीं था जितना कि आखिरी अंतर से लगता है। मोहम्मद अब्बास ने दिन की पहली ही गेंद पर डकेट को बिना खाता खोले आउट करके पाकिस्तान को उम्मीद जगाई और फिर उसी ओवर में एमिलियो गे को भी आउट कर दिया। 2 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का जोश हाई था और अब्बास शानदार ओपनिंग स्पेल डाल रहे थे। लेकिन जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने दबाव को झेला, स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और धीरे-धीरे पारी को संभाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित