लंदन , जुलाई 19 -- इंग्लैंड ने रविवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाज़ी कर अच्छा टोटल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। साक़िब की जगह टंग वापस टीम में आए हैं। हमने पिछले मुक़ाबले में मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें रोका। और जिस रूट ने बल्लेबाज़ी की उन्होंने हमारे लिए एक टेम्पलेट सेट कर दिया।
वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। बुमराह घुटने की चोट के चलते बाहर हैं, वॉशिंगटन भी चोटिल हैं और दुबे (शिवम दुबे) बाहर हैं। केएल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह वापस आए हैं। हम चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे। पिछले मुक़ाबले में हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमने काफ़ी विकेट गंवा दिए। जब आप अच्छी स्थिति में होते हैं तो 280-300 का टोटल बनाया जा सकता है। लेकिन जैसा कि हमने पिछले कुछ मैचों में देखा है कि यहां स्कोर करना इतना आसान नहीं रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित