लीड्स , अगस्त 19 -- इंग्लैंड ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। टॉस के बाद रूट ने कहा कि हमें लगता है कि पिच के ऊपर कुछ नमी है और जिसका हमारे खिलाड़ी फ़ायदा उठा सकते हैं। घबराहट तो हमेशा होती है, लेकिन अब उसे पीछे छोड़कर खेल पर ध्यान देने का समय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित