मुम्बई , मार्च 05 -- इंग्लैंड ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद ब्रूक ने कहा विकेट अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। टीम में एक बदलाव है रेहान की जगह जेमी ओवरटन एकादश में आये है।

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। सेमीफाइनल, बड़ा गेम, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। हमने एक अलग तरीके की क्रिकेट खेली है, आज भी कुछ वैसा करने का ही प्रयास रहेगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित