ब्रिस्टल , जुलाई 10 -- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी नजरें अपनी टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बनाने पर है।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त के बाद संवाददाता सम्मेलन में हैरी ब्रूक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी नजर इंग्लैंड को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने पर हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की नंबर वन टी-20 टीम बनना निश्चित रूप से एक ऐसा इनाम है जिसे उनकी टीम हासिल करना चाहती है। एक और जीत उन्हें रैंकिंग में भारत की जगह टॉप पर पहुंचा देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित