कैनसस सिटी , जुलाई 09 -- इंग्लैंड राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर मॉर्गन रोजर्स का मानना है कि फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को रोकने लिए हमे योजना बनानी होगी। मैनचेस्टर सिटी के फॉरवर्ड हालैंड ने नॉर्वे को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाने में सात गोल किए हैं, जहां शनिवार को मियामी में उनका सामना थ्री लायंस से होगा। हालैंड ने चार सीजन में तीसरी बार प्रीमियर लीग का गोल्डन बूट जीता और 35 मैचों में 27 गोल किए।

एस्टन विला के मिडफील्डर रोजर्स ने कहा, "उनके पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक है और जब वह मैदान पर होता है, तो कुछ भी हो सकता है।अगर एर्लिंग दो गोल कर दे और उनकी टीम मैच जीत जाए तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। उसने अपने करियर में कई बार ऐसा किया है। वह ऐसा करता ही रहेगा। उस जैसे खिलाड़ी को रोकने, उसकी सप्लाई लाइन को काटने के लिए पूरी टीम के प्रयास की जरूरत होती है और हमें यह देखना होगा कि वे एक टीम के रूप में क्या करते हैं, वे मौके कैसे बनाते हैं और उसे यथासंभव बेअसर करने की कोशिश करनी होगी। यह मुश्किल होने वाला है क्योंकि बहुत कम लोग ऐसा कर सकते हैं।"जब रोजर्स से पूछा गया कि इंग्लैंड हालैंड को कैसे रोक सकता है, तो उन्होंने कहा, "क्या कभी किसी ने एर्लिंग हालैंड को रोका है। मुझे यकीन नहीं है कि किसी ने रोका है, लेकिन हमें कोशिश करनी होगी। मुझे लगता है कि वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है, वह जो कुछ करता है, जो आंकड़े वह बनाता है, आप बस उसकी प्रतिभा और स्तर को देखकर दंग रह जाते हैं।लेकिन बात सिर्फ उसकी नहीं है। उनके पास अन्य अच्छे खिलाड़ी भी हैं जिनके खिलाफ हम प्रीमियर लीग में नियमित रूप से खेलते हैं , जिनके बारे में हमें सावधान रहने की जरूरत है। वे वाकई एक बहुत अच्छी टीम हैं। मुझे लगता है कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, कि एक टीम के रूप में, एक इकाई के रूप में, वे बहुत मजबूत हैं।"रोजर्स और उनके टीम साथी एजरी कोंसा उस विला टीम का हिस्सा थे जिसने सिटी को उन तीन मुकाबलों में हराया था जिनमें हालैंड गोल करने में असफल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित