दुबई , मार्च 07 -- इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से हवाई यात्रा में रुकावट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा उपलब्ध कराये गये चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। इंग्लैंड, गुरुवार को भारत से अपना दूसरा फाइनल हारने के बाद, शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगा, जबकि वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट लेंगे।

इंग्लैंड की टीम लंदन के लिए सीधे फ्लाइट लेगी। वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले जोहान्सबर्ग और फिर एंटीगुआ जाएगी। दोनों टीमें अभी भी इस बात की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं कि वे ठीक कब रवाना होंगी, लेकिन माना जा रहा है कि वे रविवार को रवाना होंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ लोग, टीम मैनेजमेंट केशव महाराज, जेसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे के साथ 15 मार्च से शुरू होने वाले सिमित ओवर्स के दौरे के लिए रविवार को न्यूजीलैंड जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज दोनों टीमें 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से कोलकाता में हैं। दक्षिण अफ्रीका चार मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था, वहीं वेस्टइंडीज एक मार्च को आखिरी सुपर आठ गेम में इंडिया से हारने के बाद से कोलकाता में है।

शनिवार को, वेस्ट इंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर "डे 6" पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि वे अपने आखिरी मैच के बाद कितने दिन कोलकाता में फंसे रहे। जिम्बाब्वे टीम को भी एक मार्च को अपना अखिरी मैच खेलने के बाद इंडिया छोड़ने में देरी हुई थी, लेकिन उनके कुछ खिलाड़ी चार मार्च को निकल पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित