नयी दिल्ली , अप्रैल 09 -- ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर 14 से 17 अप्रैल तक चार दिन की भारत पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यात्रा में चांसलर के साथ आस्ट्रिया के अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री डॉ. वोल्फगैंग हैटमैनसडॉर्फर, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक नेता भी आ रहे हैं।

यह चांसलर स्टॉकर का भारत का पहला और एशिया का पहला औपचारिक दौरा भी होगा। श्री मोदी और डॉ स्टॉकर अनेक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।वह क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे जिसमें बहुपक्षीय मंचों में सहयोग भी शामिल है। प्रधानमंत्री सम्मानित अतिथि के सम्मान में दोपहर का भोज भी आयोजित करेंगे।

डॉ स्टॉकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी चांसलर स्टॉकर से मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित