कोलकाता , अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को आसनसोल दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की रिपोर्टें हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती पॉल हमले के समय मतदान केंद्र से बाहर निकल रही थीं। उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि आसनसोल के रहमतनगर इलाके में उनकी कार पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, "मैं अभी अपनी कार में बैठी ही थी और चालक ने इंजन स्टार्ट ही किया था कि अचानक कांच टूटने की आवाज़ से हमें ज़ोर का झटका लगा।" उन्होंने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंका गया था, जिससे उसका विंडस्क्रीन टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित