मुंबई , मई 16 -- आश्विन महाराज प्रस्तुत नया रोमांटिक गीत 'आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना' रिलीज हो गया है।
गीत 'आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना', प्यार, अपनापन और खूबसूरत एहसासों से भरा एक मधुर संगीत सफर लेकर आया है। इस गाने में फिटरी कुसनैनी और रोनक चटर्जी की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो स्क्रीन पर एक अलग ही आकर्षण जोड़ती है।
गीत को अपनी आवाज़ दी है शंकर दास ने, जबकि संगीत और बोल सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं। गाने का निर्देशन खुद आश्विन महाराज ने किया है। आनंद भकुनी की कोरियोग्राफी, अगुस पांडे की सिनेमैटोग्राफी और बाली के खूबसूरत लोकेशन्स इस गाने को और भी खास बनाते हैं। इस गाने की शूटिंग 'कोर्टयार्ड बाय मैरियट रिज़ॉर्ट सेमिन्याक, बाली, इंडोनेशिया' में की गई है, जिसने इसके विजुअल्स को और भी शानदार बना दिया है।
'आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना' अब महाराजाह म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों के बीच अपनी मधुर धुनों और दिल छू लेने वाले विजुअल्स के लिए पसंद किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित