भोपाल , अक्टूबर 26 -- मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की ओर से हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्मान वर्ष 2026 समारोह हिंदी भवन परिसर, श्यामला हिल्स में आयोजित किया गया। समारोह में बीएचईएल भोपाल के मराठी भाषी महाप्रबंधक आशीष औरंगाबादकर को हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने औरंगाबादकर को सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान तकनीकी और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में योगदान के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में भोपाल के लोकसभा सदस्य आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता मानस भवन के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री संचालक डॉ. विकास दवे, सहमंत्री डॉ. संजय सक्सेना, बीएचईएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल, प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा) पूनम साहू सहित बड़ी संख्या में हिंदीप्रेमी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित