श्रीगंगानगर , फरवरी 23 -- राजस्थान में आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य संघ (नारी शक्ति संघ राजस्थान) के बैनर तले सोमवार को श्री गंगानगर जिला मुख्यालय पर सैकड़ों आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन सौंपा।

आशा सहयोगिनियों ने मुख्य रूप से उनके चार महीने से लंबित मानदेय और अक्टूबर 2025 के क्लेम फॉर्म की राशि तुरंत जारी करने की मांग की। प्रदर्शन में करीब 200 आशा सहयोगिनियां शामिल हुईं।

कार्यकर्ताओं ने पहले जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद वे स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित