भरतपुर , मई 14 -- राजस्थान के डीग जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आशा सहयोगिनियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए जिला अस्पताल का घेराव किया।
इस अवसर पर आक्रोशित आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा करते कहा कि लंबे समय से नियमित कार्य करने के बाद भी उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है।
उनकी प्रमुख मांगों में निश्चित वेतनमान तय करना, नियमित मानदेय का भुगतान और अन्य प्रोत्साहन राशियों को समय पर उपलब्ध कराना शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित