जयपुर , अक्टूबर 26 -- राजस्थान सरकार ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की आशा सहयोगिनी बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्हें मानदेय में वृद्धि की सौगात दी है। इससे प्रदेश में आशा सहयोगिनियों को अब पांच हजार 455 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशा सहयोगिनियों का मानदेय चार हजार 959 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार 455 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा इसका भुगतान गत एक अक्टूबर से देय होगा।
उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा ने बजट घोषणा एवं राखी के अवसर पर आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि का वादा किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित