मुंबई , अप्रैल 12 -- बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले के सुपरहिट गाना 'दम मारो दम' पर टीवी और रेडियो ने बैन लगा दिया था।
वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में आशा भोंसले ने सुपरहिट गाना दम मारो दम गाया था। यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था। इस गाने में जीनत अमान को जिस अंदाज में हिप्पी कल्चर और नशे में दिखाया गया था, उसे लेकर खूब बवाल मचा था। इस गाने पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा था और इसे रेडियो और टीवी ने बैन कर दिया ।
भले ही गाना दम मारो दम पर विवाद हुआ और इसे बैन भी किया गया, लेकिन इसकी गिनती आज भी बॉलीवुड के सदाबहार गानों में की जाती है। आज भी लोग इसे सुनना और इस पर डांस करना पसंद करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित