देहरादून , मई 21 -- उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई।

सीईओ ने निर्देश दिए कि आवासीय सोसाइटी और मोहल्लों में विशेष शिविर लगाए जाय।

डॉ. पुरुषोत्तम के निर्देश दिए कि जिन जिलों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत-प्रतिशत नहीं हुई है वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनैतिक दलों से इस सम्बंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं। इसके अतरिक्त जहां बीएलए की तैनाती हो गई है वहां बीएलए का भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्हाेंने निर्देश दिए जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंम्प लगाने के लिए रोस्टर तैयार किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाए।

बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। जबकि सीईओ ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित