ग्रेटर नोएडा , अगस्त 06 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उसकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया कि, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल अनीश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित