नरसिंहपुर , अगस्त 07 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेन्दूखेड़ा पुलिस ने जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 130 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार शराब को आलू के बोरों के पीछे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पिकअप वाहन सहित अवैध शराब जब्त कर ली है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित