चेन्नई , सितंबर 17 -- तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
श्री आर्लेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "श्री मोदी के जन्मदिन पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और देश की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने विकसित भारत,2047 के निर्माण लक्ष्य के सामूहिक संकल्प को नयी गति दी है। इसका उद्देश्य एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और दुनिया में सम्मानित भारत का निर्माण करना है। यह लक्ष्य प्रत्येक नागरिक से देश की व्यापक विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की यात्रा में योगदान देने का आह्वान करता है। इस राष्ट्रीय प्रयास के प्रति माननीय प्रधानमंत्री का समर्पण देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।"उन्होंने कहा, "ईश्वर प्रधानमंत्री को अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और लंबी आयु प्रदान करें तथा उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में देश का मार्गदर्शन करते रहने के लिए शक्ति प्रदान करें।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत लगातार एक उज्ज्वल, मजबूत और समृद्ध भविष्य की ओर आगे बढ़ता रहे।"श्री विजय ने श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। वह एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पण के साथ नेतृत्व कर रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की दिल से कामना करता हूं।"श्री स्टालिन ने अपने संदेश में कहा , "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित