उदयपुर , जून 22 -- राजस्थान में उदयपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्यनरत बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ पैरा गेम्स 2026 के अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल करके देश का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रो गोविन्द अग्रवाल ने सोमवार को यहां बताया कि कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत आर्यन वर्तमान में एसएल-4 वर्ग में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बैडमिंटन के सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि उसकी यह अभूतपूर्व सफलता संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है और प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने बताया कि 18 से 21 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित