नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- पीजीडीएवी कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर-कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 7 रन से हरा दिया। आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 237/6 रन बनाए। जवाब में, महाराजा अग्रसेन कॉलेज 20 ओवरों में 230/8 रन ही बना सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित