मैनपुरी, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता किशन दुबे को उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार एक पुराने मामले में न्यायालय ने किशन दुबे के विरुद्ध वारंट जारी किया था।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्यवाही की गई है। किशन दुबे के खिलाफ धारा 25 का एक मुकदमा न्यायालय में चल रहा था।
किशन दुबे की गिरफ्तारी पर उनके समर्थक कोतवाली पँहुच गए और अपना आक्रोश व्यक्त किया।
गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुए भाजपा नेता किशन दुबे ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रहार किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को विश्वासघात करार देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उनके घर चाय-नाश्ता करने पहुंचे और फिर बिना किसी पूर्व नोटिस या सूचना के पुराने मामले का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित