येरेवन , अगस्त 02 -- आर्मेनिया के राष्ट्रपति वाहाग्न खाचातुर्यान ने जून में हुए संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत के बाद रविवार को निकोल पशिन्यान को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेश में कहा गया, "संविधान के अनुच्छेद 149 के भाग-1 के आधार पर निकोल पशिन्यान को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है।"श्री पशिन्यान की पुनर्नियुक्ति उनकी पार्टी की चुनावी जीत के बाद हुई है, जिससे उसे नयी सरकार बनाने का जनादेश मिला।
आर्मेनिया के संविधान के अनुसार नवनिर्वाचित नेशनल असेंबली के पहले सत्र के साथ ही पूर्ववर्ती सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। नयी सरकार हालांकि के गठन तक निवर्तमान मंत्रिमंडल कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करता रहेगा।
इससे पहले श्री पशिन्यान ने कहा था कि सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करेगी, जिससे उनके लगातार प्रधानमंत्री बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित