रायपुर , जनवरी 27 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भारत ने आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ऐतिहास कदम बढ़ाया है।
श्री साय ने मंगलवार को कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर पहुँचाने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह युगांतरकारी डील भारत को वैश्विक आपूर्ति चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह समझौता भारत की आर्थिक विश्वसनीयता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा तथा देश को वैश्विक व्यापार की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता केवल व्यापारिक करार भर नहीं है, बल्कि यह भारत के करोड़ों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला अवसर है। इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित