मैड्रिड , मई 01 -- दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के आर्थर फिल्स पर सीधे सेटों में जीत के बाद मैड्रिड ओपन के फानल में जगह बना ली है। जैनिक सिनर के पास मैड्रिड ओपन 2026 में इस सीजन में लगातार चौथा एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने का मौका है। इटली के सिनर ने शुक्रवार को एस्टाडियो मनोलो सैंटाना में पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांच आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
24 साल के इटैलियन खिलाड़ी के लिए यह लगातार चौथा फाइनल है, जो सभी एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर हैं, और उनका लक्ष्य मैड्रिड में अपने पहले खिताब के साथ खिताबों पर क्लीन स्वीप करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित