जयपुर , सितंबर 29 -- राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनाव में छह पदों के लिए मतदान जारी हैं और अपराह्न एक बजे तक 81 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतदान मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शांतिपूर्वक शुरू हुआ और अपराह्न एक बजे तक 38 मतदाताओं में 31 मतदाता अपने वोट डाल चुके थे।
इस चुनाव में छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं और सभी पदों पर दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए धनंजय सिंह खींवसर का मुकाबला बृज किशोर उपाध्याय से हैं। उपाध्यक्ष पद पर मोहित यादव का रतन सिंह शेखावत के साथ सीधा मुकाबला है।
सचिव पद के लिए मोहित यादव और पिंकेश जैन एवं संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारन और राजेश सारस्वत जबकि कोषाध्यक्ष पद पर आशीष तिवाड़ी का मुकाबला विष्णु प्रताप अग्रवाल प्रत्याशी हैं। इनके अलावा एक कार्यकारी सदस्य पद के लिए अरिष्ठ सिंघवी और धर्मवीर सिंह शेखावत चुनाव मैदान में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित