जयपुर , मई 29 -- राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) एडहॉक कमेटी ने शुक्रवार को राज्य क्रीड़ा परिषद् सचिव राजकेश मीणा से मुलाकात कर जयपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सवाई मान सिंह में आरसीए की मेजबानी में अधिक से अधिक खेल गतिविधियां एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के सम्बद्ध में महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया।
समिति के संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव के अनुसार राज्य में आरसीए के तत्वावधान में क्रिकेट संचालन को अधिक पेशेवर, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के साथ राज्य के युवा खिलाडियों को उच्च स्तरीय खेल मैदान में अपना प्रदर्शन दिखने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कमेटी ने राज्य क्रीड़ा परिषद् सचिव से मुलाकात कर यह प्रस्ताव दिया।
डॉ यादव ने बताया कि इस दौरान सवाई मान सिंह स्टेडियम एवं आरसीए अकादमी मैदान आरसीए की क्रिकेट गतिविधियों के आयोजन एवं दोनों मैदानों के रखरखाव के सम्बन्ध में सकारात्मक चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित