जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान क्रिकेट अकादमी (आरसीए) एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव ने कहा है कि आरसीए जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन में पूरा सहयोग करेगी। डॉ यादव उनकी अध्यक्षता में आरसीए एडहॉक कमेटी मीटिंग आज की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आरसीए राजस्थान में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था होने एवं राज्य में खेल के प्रति आधिकारिक जिम्मेदारी होने से हमारी एडहॉक कमेटी जयपुर में आईपीएल के आयोजन में राज्य सरकार, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) एवं राजस्थान रॉयल्स को पूर्ण सहयोग देगी। साथ ही हम राज्य सरकार के आदेशानुसार आईपीएल के आयोजन, खेल मैदान, वेन्यू एवं मीडिया प्रबंधन सहयोग सहित हर स्तर पर पूर्ण सहभागिता करेंगे।

डॉ यादव ने बताया कि एडहॉक कमेटी का मुख्य उद्देश्य जल्द से जल्द राज्य के युवा खिलाडियों को एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कर उन्हें एक उच्च स्तरीय खेल सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसका उद्धघाटन हम मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा द्वारा करवाना चाहते हैं इसलिए आज सभी सदस्यों ने स्टेडियम के निर्माण के सभी सहयोगियों बीसीसीआई , आरसीए , बैंक एवं हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग की समीक्षा कर सभी के मध्य सामंजस्य बना स्टेडियम के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त किया जाये।

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की राष्ट्रिय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाडियों को सम्मानित करने के लिए आगामी मई माह में आरसीए अवार्ड समारोह आयोजित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित