मुंबई , अक्टूबर 07 -- मौद्रिक नीति पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट गया।
सेंसेक्स 102.43 अंक की बढ़त के साथ 72,965.38 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 444.27 अंक (0.61 प्रतिशत) के नुकसान में 72,676.52 अंक पर रहा।
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक के बाद आज बयान जारी होना है। इससे पहले बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 85.65 अंक नीचे 22,690.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 160.40 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 22,628.75 अंक पर था।
वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर है। मीडिया सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, धातु, एफएमसीजी, तेल एवं गैस, आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली ज्यादा हावी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित