चंडीगढ़ , जुलाई 29 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों (पुरुष/महिला) और आशा कार्यकर्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी लंबित मांगों और कार्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक आर.एस. ढिल्लों निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संघ प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। सुश्री राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वैध मांगों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित फाइलों के निपटान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित