जयपुर , मई 01 -- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान की युवा महिला खिलाडी आरती बिश्नोई का बेंगलुरु में अंडर-15 महिला क्रिकेटरों के लिए होने वाले हाई परफॉरमेंस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया हैं।

बीसीसीआई की राष्ट्रिय अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली आरती बिश्नोई को बीसीसीआई की आल इंडिया वीमेन चयन कमेटी ने इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया है।

आरती बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में आगामी 18 मई से 11 जून तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित