रायपुर , अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ शासन के आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु रूप से संचालित हो रही है, जिससे नागरिकों को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन शुल्क जमा करने में त्वरित और सहज सेवा मिल रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पोर्टल की शुरुआत से ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। वर्ष 2023 में इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत करते हुए यूपीआई भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया, जिसके बाद भुगतान प्रक्रिया और अधिक सरल, सुरक्षित एवं तेज हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, 01 जनवरी 2023 से 18 अप्रैल 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एवं यूपीआई भुगतान के जरिए कुल 7 लाख 03 हजार 42 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। यह दर्शाता है कि नागरिक डिजिटल माध्यमों का तेजी से उपयोग कर रहे हैं और ई-गवर्नेंस सेवाओं को अपना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित