पटना , अक्टूबर 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। पत्रकारिता, समाजसेवा और संगठन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित