ग्वालियर , जुलाई 26 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन रविवार को स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता और राजा करण हॉकी अकादमी का मैच ड्रॉ रहा, वहीं आरके रॉय हॉकी अकादमी ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।
पूल बी का पहला मैच स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता और राजा करण हॉकी अकादमी के बीच खेला गया, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सौमी माझी ने फील्ड गोल (47वें मिनट) करके स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता को बढ़त दिलाई, लेकिन 51वें मिनट में रिया ने राजा करण हॉकी अकादमी के लिए गोल करके स्कोर बराबर कर दिया, जिससे दोनों टीमों ने अंक साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित