तिरुवनंतपुरम , जून 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के केरल दौरे को लेकर तिरुवनंतपुरम शहर में 13 और 14 जून को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि जिन सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां लागू हैं, वहां पार्किंग की इजाजत नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करके पार्क की गईं गाड़ियों को रिकवरी गाड़ियों का इस्तेमाल करके हटा दिया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह यातायात परामर्श तिरुवनंतपुरम शहर के ट्रैफिक साउथ सब-डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त ने जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित