मुंबई , फरवरी 05 -- बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनी फिल्म 'शतक: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के 100 वर्ष' कोअपना समर्थन दिया है।

फिल्म शतक का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। टीज़र के सामने आते ही देशभर में इस पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन के बाद अब अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित