नागपुर , अगस्त 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय समन्वय बैठक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के गुडिलोवा में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बैठक में संघ से प्रेरित 32 संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने वाले संगठनों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा इन संगठनों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक जीवन से जुड़े संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री और चुनिंदा वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक के दौरान सहभागी संगठन अपने-अपने कार्यों और गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा भविष्य में सहयोग और समन्वय को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित