जयपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस)-2024 भर्ती परीक्षा में 66वीं एवं अनुसूचित जाति वर्ग में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले उन्नत किशोर राजोरा ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री राजोरा ने श्री दिलावर से जयपुर स्थित उनके आवास पर यह मुलाक़ात की। इस अवसर पर श्री दिलावर ने श्री राजोरा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए बधाई दी।
श्री राजोरा जालोर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा के पुत्र हैं। श्री उन्नत किशोर ने वर्ष 2015 में चार्टेड अकाउंटेट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2021 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक प्रथम प्राप्त की थी और वर्तमान में सेबी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित