भरतपुर , जून 19 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्थान में भरतपुर में सांप्रदायिक तनाव, कानून व्यवस्था की स्थिति या प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिये राजस्थान सशस्त्र बल (आरएएफ) की 83वीं बटालियन की एक प्लाटून ने शुक्रवार को करौली के श्रीमहावीरजी क्षेत्र में परिचय अभ्यास करके फ्लैग मार्च निकाला। मुकामी पुलिस की सहभागिता से करौली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा के नेतृत्व में 15 से 19 जून तक यह अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस और आरएएफ के अधिकारियों ने क्षेत्र की जनसंख्या, सामुदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख व्यक्तियों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी एकत्र की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित