श्रीनगर , जून 27 -- जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को श्रीनगर के उपायुक्त कार्यालय में तैनात रहे एक पूर्व वरिष्ठ लिपिक की आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

श्रीनगर के फिरदोसाबाद बटमालू निवासी इम्तियाज अहमद भट की इन अचल संपत्तियों की कुर्की श्रीनगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में वर्ष 2025 में दर्ज की गई एक प्राथमिकी के सिलसिले में की गई। यह मामला एक जांच के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें भट पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाने के आरोपों की पुष्टि हुई थी। कुर्क संपत्तियों में फिरदोसाबाद बटमालू में एक आवासीय मकान, नम्बल नौगाम में उनकी पत्नी और बेटी के नाम पर तीन भूखंड और जांच में जब्त लगभग 1,266 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित