निंगबो (चीन) , अप्रैल 08 -- भारत के उभरते बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर 7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन चीन के ली शी फेंग को सीधे गेम्स में 21-13, 21-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
दोनों गेम्स में ली की मजबूत शुरुआत के बावजूद भारतीय युवा खिलाड़ी ने बाद के चरणों में अपना दबदबा बनाया और जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले गेम में, आयुष ने शुरुआत में ही वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया, जबकि 7-7 तक ली को थोड़ी बढ़त हासिल थी। वहां से यूएस ओपन 2025 के चैंपियन ने मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया और घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी को पछाड़ते हुए पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित