डबलिन , मई 20 -- आयरलैंड ने इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
गैबी लुईस कमान की कप्तानी वाली 15 सदस्यों वाली इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पहली बार बुलाया गया है, जिनमें एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलज़ेल, एमी मैगुइरे और लारा मैकब्राइड शामिल हैं। यह गैबी का पहला टी-20 विश्वकप है। लुईस आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर में सात मैचों में 276 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं।
टीम में लीह पॉल, एमी हंटर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट जैसी खिलाड़ी भी शामिल है। टीम में आयरलैंड की सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान लॉरा डेलानी भी हैं। गेंदबाजी ईकाई में अर्लीन केली भी हैं, जो इस साल की शुरुआत में टी-20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर में दूसरी सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं।
आयरलैंड को महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 में मेजबान इंग्लैंड, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, वेस्ट इंडीज़ और मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड के साथ रखा गया है। अपने पहले गेम में, वे 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में स्कॉटलैंड का सामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित