डबलिन , मई 22 -- एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी में आयरलैंड इस महीने के आखिर में टेस्ट प्रारुप में पहली बार न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। आयरलैंड 27-30 मई तक चलने वाले इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के अपने दौरे के लिए अपनी टीम की पहले ही घोषणा कर चुका है।

एंड्रयू बालबर्नी इस फॉर्मेट में 10वीं बार टीम की कप्तानी करेंगे। आयरलैंड पॉल स्टर्लिंग, बैरी मैकार्थी, जॉश लिटिल, गेविन होए और जॉर्डन नील के बिना खेलेगा। ये सभी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। टीम में चार नये खिलाड़ी है। यह आयरलैंड का 13वां टेस्ट होगा, और यह स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट में खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित