बेलफास्ट (आयरलैंड) , जून 27 -- भारतीय टी-20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मानना है कि आयरलैंड के गेंदबाजों ने हमसे कही अधिक बेहतर गेंदबाजी की।

आयरलैंड से मिली 34 रनों की हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में अभिषेक शर्मा ने कहा, " मुझे लगता है कि पिच में कुछ तो बात थी। जैसे जब आयरलैंड बल्लेबाजी कर रहा था, तो उन्होंने कुछ शॉट्स बहुत अच्छे से खेले, जबकि हमारे लिए कई शॉट्स खेलना मुश्किल था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अच्छी गेंदबाजी की और अपने प्लान पर सही से अमल किया। जहां तक भारत के बाकी बल्लेबाजो की बात है, मुझे लगता है कि बहुत कम शॉट्स ही सही से लग पाए। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी प्लानिंग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित