पटना , जून 18 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि असंख्य प्रजातियों वाला फलों का राजा आम अपनी मिठास के साथ देश की धार्मिक तथा सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है।
श्री सिन्हा ने आज बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती), पटना परिसर में कृषि विभाग, बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की ओर से फलों के राजा आम को समर्पित महोत्सव का उद्घाटन किया और कहा कि आम सिर्फ फल नहीं हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में पूजापाठ के दौरान क्लस स्थापना में आम के पत्ते लगाये जाते है और धार्मिक अनुष्ठान में प्रयोग के लिए आम की लकड़ी सबसे शुद्ध मानी जाती है।
बिहार की राजधानी पटना में 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस आम महोत्सव उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों, व्यापारियों तथा निर्यातकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है तथा बागवानी क्षेत्र में नवीन तकनीकों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित