पटना , जून 21 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहा कि पटना में आयोजित आम महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि बिहार की कृषि शक्ति, बागवानी क्षमता, किसान प्रतिभा और राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

बिहार की राजधानी में चल रहे दूसरे आम महोत्सव-2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधायक, मैथिली ठाकुर, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार तथा किसान चाची राजकुमारी देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लुप्त हो रही आम की प्रजातियों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने उद्यान निदेशालय के माध्यम से हर जिले में एक विशेष मॉडल उद्यान (ऑर्किड) विकसित करने की योजना बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित